मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झाँसी दौरे की तैयारियाँ जोरों पर
झाँसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 मार्च को संभावित झाँसी दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। नगर निगम द्वारा क्राफ्ट मेले की सफाई पूरी कर ली गई है, जबकि सड़कों पर रंगरोगन और डिवाइडर पर नए रंग भरे जा रहे हैं। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश के निर्देश पर अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में
मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कई बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। हालाँकि, अभी तक मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अंतिम रूप नहीं लिया गया है, लेकिन प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस लाइन से लेकर क्राफ्ट मेला मैदान तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।