June 27, 2025 7:27 am

झाँसी में नाबालिग से दुष्कर्म: निर्माण ठेकेदार गिरफ्तार

झाँसी में नाबालिग से दुष्कर्म

झाँसी में नाबालिग से दरिंदगी, ठेकेदार गिरफ्तार

झाँसी के खातीबाबा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

 झाँसी में नाबालिग से दुष्कर्म

घटना का विवरण

पीड़ित परिवार ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए मनोज साहू को ठेका दिया था। आरोप है कि मनोज ने कई बार नाबालिग लड़की को पकड़ने की कोशिश की थी। कल शाम जब लड़की घर के निर्माणाधीन हिस्से में गई, तो मनोज ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

CCTV फुटेज से खुलासा

घर में लगे CCTV कैमरे में पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर भागती हुई कैद हुई है। फुटेज में लड़की बदहवास हालत में नजर आ रही है।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link