June 26, 2025 7:59 pm

झाँसी: पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

झाँसी विवाहिता मौत
झाँसी विवाहिता मौत
झाँसी विवाहिता मौत

विवाद के बाद सड़क पर खून से लथपथ मिली महिला, इलाज के दौरान मौत – मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

झाँसी (समथर)। झाँसी जिले के मोठ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक विवाहिता वर्षा (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव खून से लथपथ हालत में हाईवे पर मिला। घटना के बाद उसके पति ने इसे सड़क दुर्घटना बताया, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

वर्षा की शादी 5 जनवरी 2019 को मोठ के अमरा गांव निवासी राजकुमार दोहरे से हुई थी। मृतका के पिता जगदीश का कहना है कि राजकुमार शराब पीकर वर्षा के साथ अक्सर मारपीट करता था। शुक्रवार की रात को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। शनिवार को वर्षा ने अपनी छोटी बहन दिव्या को फोन कर बताया था कि राजकुमार ने उसका गला दबाया है। इसके बाद पति उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ ले गया, जहां से गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वर्षा की मां को भी उसने रविवार रात को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। देर रात करीब 1:30 बजे राजकुमार ने मायके पक्ष को फोन कर बताया कि वर्षा का एक्सीडेंट हो गया है। जब परिजन सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो वर्षा मृत अवस्था में मिली। वहीं, पति राजकुमार का कहना है कि वह रात को बेटी के लिए डाइपर लेने गया था, तभी वर्षा घर से बाहर निकल गई। जब वह लौटा तो वह घर पर नहीं थी, खोजने पर वह हाईवे पर बेसुध हालत में मिली। उसने पुलिस को भी यही जानकारी दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के अनुसार, वर्षा को झगड़े के बाद अकेले जाते हुए देखा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला एक्सीडेंट लग रहा है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वर्षा अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है – 5 वर्षीय महक, 3 वर्षीय रोहन और 3 माह की प्रिंसी।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें newspadhlo.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link