20 लाख की दहेज मांग न पूरी होने पर महिला का उत्पीड़न
झांसी, सीपरी बाजार: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमनगंज की रहने वाली चारू जैन ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। चारू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले 20 लाख रुपए की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
चारू की शादी 14 अप्रैल 2022 को ग्वालियर के डबरा निवासी अंश जैन से हुई थी। शादी से पहले चारू को बताया गया था कि अंश एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं और उनकी अच्छी आय है। शादी के बाद चारू को पता चला कि पति की नौकरी अस्थायी है और वेतन भी काफी कम है।
दूसरी शादी की धमकी और उत्पीड़न
चारू ने बताया कि जब उसने दहेज की मांग पूरी करने से इनकार किया, तो उसके पति ने दूसरी शादी की धमकी दी। इसके बाद चारू अपने भाई के साथ मायके लौट आई। ससुराल वालों ने न तो उससे संपर्क किया और न ही उसे वापस लाने की कोशिश की।
जब चारू अपनी ससुराल पहुंची, तो उसके साथ मारपीट की गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
चारू की शिकायत पर पुलिस ने पति अंश जैन और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।