June 26, 2025 2:16 pm

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप: गुलवीर सिंह ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण

गुलवीर सिंह स्वर्ण पदक
गुलवीर सिंह
गुलवीर सिंह

गुमी (दक्षिण कोरिया), 27 मई: भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक एथलीट गुलवीर सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन देश को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 38.63 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

यह चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक था। गुलवीर इससे पहले एशियाई खेलों में कांस्य जीत चुके हैं और उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 27:00.22 है, जिसे उन्होंने इसी साल स्थापित किया था। दौड़ में जापान के मेबुकी सुजुकी ने 28:43.84 के समय के साथ रजत और बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप ने 28:46.82 में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता।

इसी प्रतियोगिता में भारत के सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 1:21:13.60 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। यह समय उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 1:21:23 से बेहतर रहा, जो उन्होंने उत्तराखंड में इस साल फरवरी में बनाए थे। इस स्पर्धा में चीन के वांग झाओझाओ ने 1:20:36.90 के समय से स्वर्ण और जापान के केंटो योशिकावा ने 1:20:44.90 में रजत पदक हासिल किया। भारत के अमित 1:22:14.30 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें newspadhlo.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link