दिल्ली: बदमाशों ने बर्तन कारोबारी को गोलियों से भूना
दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र की बिहारी कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। दो बदमाशों ने बर्तन कारोबारी संजय पर गोलियों की बौछार कर दी।
घटना सुबह लगभग 8:30 बजे हुई, जब संजय अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एक स्कूटी मिली है, जो आरोपियों से जुड़ी हो सकती है।
इस घटना ने इलाके के लोगों में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।