March 17, 2026 11:57 pm

झाँसी: खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 24 से

झाँसी न्यूज़

झाँसी : अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया 24 नवम्बर से शुरू होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय खन्ना ने बताया कि 24 से 27 नवम्बर तक नामांकन, 27 नवम्बर को शाम 4 बजे नामांकन पत्रों की जाँच, 29 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी।यह सभी प्रक्रियाएं लखनऊ के भूतनाथ मन्दिर में होंगी, जबकि मतदान 17 जनवरी को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक कराए जाएंगे। झाँसी में मतदान और मतगणना पंजाबी सभागार सीपरी बाजार में होगी। इसके लिए डाक मतपत्र 16 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे
उन्होंने बताया कि चुनाव में सभी प्रदेशों के समाज की सम्बद्ध सभाएं हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link