December 26, 2025 11:45 pm

झांसी: विवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज उत्पीड़न का आरोप, ससुर हिरासत में

झांसी दहेज हत्या मामला

झांसी दहेज हत्या मामला

चिरगांव (झांसी): झांसी जनपद के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मायके वाले कर रहे थे शव के साथ प्रदर्शन की तैयारी, पुलिस ने रोका

मृतका के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर ससुराल की ओर जा रहे थे और वहाँ प्रदर्शन की योजना बना चुके थे। बड़ागांव क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें रोककर समझाया और कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इसके बाद भारी पुलिस बल की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

शादी के 11 महीने बाद संदिग्ध हालात में मिली लाश

सेन्दरी (निवाड़ी) निवासी रविन्द्र यादव की पुत्री शिवानी यादव (25) की शादी 28 अप्रैल 2024 को चिरगांव के ग्राम देदर निवासी मनीष यादव से हुई थी। घटना वाले दिन शिवानी ने माता-पिता को फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। जब उसका भाई रोशन ससुराल पहुंचा, तो शिवानी का शव जमीन पर पड़ा मिला।

दहेज में दो लाख रुपये और कार की थी डिमांड

शिवानी के परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज के लिए दबाव बना रहा था। दो लाख रुपये नकद और कार की मांग की जा रही थी। मायके पक्ष के अनुसार शादी में पहले ही करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

पति का चल रहा था अफेयर, रिश्तों में तनाव

मृतका के मामा रघुराज यादव ने बताया कि मनीष का किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध था, जिस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि मनीष ने खुद फोन कर कहा था कि वह शिवानी को नहीं रखना चाहता और खर्च ब्याज समेत लौटा देगा।

FIR दर्ज, एक आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश जारी

थाना चिरगांव के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय के अनुसार, मृतका के पिता रविन्द्र यादव की शिकायत पर पति मनीष यादव, ससुर राजकुमार यादव, सास सुनीता यादव, चाचा साहब सिंह, चाची उमा और देवर ध्रुव यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ससुर को हिरासत में लिया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link