ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े ने दी महामंडलेश्वर की उपाधि

ममता कुलकर्णी संन्यास

ममता कुलकर्णी संन्यास बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ मेला में हिस्सा लेकर संन्यास की दीक्षा ली। अब वे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। यह निर्णय उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। किन्नर अखाड़े ने उन्हें पट्टाभिषेक के माध्यम से महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की, जिसके बाद उनका नाम श्री यामाई ममता नंद गिरि रखा गया है।

महाकुंभ में स्नान करने के बाद ममता कुलकर्णी ने संगम किनारे अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। इसके बाद किन्नर अखाड़े के संतों ने उन्हें दीक्षा दी और चादरपोशी की रस्म के बाद उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया।

ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी कर अपनी नई यात्रा की जानकारी दी और बताया कि वे अब साध्वी के रूप में संगम, काशी और अयोध्या की यात्रा करेंगी। उनके इस कदम को लेकर भक्तों और अनुयायियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link