उत्तर बिहार में अगले चार दिन तक हो सकती है बारिश

उत्तर बिहार मौसम अपडेट
उत्तर बिहार मौसम अपडेट
उत्तर बिहार मौसम अपडेट

उत्तर बिहार मौसम अपडेट: बारिश की संभावना, किसानों को मौसम विभाग की खास सलाह

उत्तर बिहार के जिलों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान इस दौरान अधिकतम 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार का कहना है कि वर्तमान मौसमीय स्थिति को देखते हुए पुरवा हवा 18-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। कहीं-कहीं पछिया हवा भी बह सकती है।

🌾 किसानों के लिए जरूरी सुझाव:

  • कीटनाशकों का छिड़काव केवल मौसम साफ रहने पर करें।

  • धान की नर्सरी की तैयारी करें। 25 मई से धान की किस्में जैसे राजश्री, राजेन्द्र मंसुरी, स्वर्णा, वीपीटी-5204 आदि की नर्सरी लगाई जा सकती है।

  • नर्सरी के लिए खेत की जुताई कर उसमें सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं। क्यारी की चौराई 1.25-1.5 मीटर रखें।

  • एक हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 800-1000 वर्ग मीटर की नर्सरी पर्याप्त है।

🌽 खरीफ मक्का की बुआई:

  • 25 मई से खरीफ मक्का की बुआई करें।

  • खेत की तैयारी में प्रति हेक्टेयर 10-15 टन सड़ी गोबर की खाद मिलाएं।

  • बुआई के समय 30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलो स्फुर और 50 किलो पोटाश का उपयोग करें।

  • अनुशंसित किस्में: देवकी, शक्तिमान 1, शक्तिमान 2, शक्तिमान 5, राजेन्द्र संकर मक्का 3, गंगा-11।

🍭 गन्ना किसान सावधान:

गन्ने की फसल में कालिका रोग की आशंका जताई गई है। इस रोग में पौधों के शीर्ष पर चबुकनुमा काले डंठल निकलते हैं, जो सफेद झिल्ली से ढंके रहते हैं। ऐसे पौधों को पॉलीथिन बैग से ढककर उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए ताकि रोग का फैलाव न हो।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें newspadhlo.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link