सोनिया कुशवाहा ने माउंट सिनकुन वेस्ट पर लहराया तिरंगा, बर्फ खाकर बुझाई प्यास
झांसी की रहने वाली सोनिया कुशवाहा ने 15 अगस्त के दिन हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्वत चोटी माउंट सिनकुन वेस्ट (ऊंचाई 20,219 फीट) पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। सोनिया रेलवे झांसी में ओएस (ऑफिस सुप्रिटेंडेंट) पद पर कार्यरत हैं और इस चोटी पर तिरंगा फहराने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं

सोनिया सूजे खां खिड़की क्षेत्र की निवासी हैं और वे अपने चार साथियों — नरेश कुमार, फुरशिम्बा शेरपा, संतोष कप्रबन और मिग्मा तेनजिंग — के साथ पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा थीं। यह मिशन ‘गो क्लाइंब’ संस्था द्वारा आयोजित किया गया था।
चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद वापसी के दौरान तेज हिमपात (स्नोफॉल) शुरू हो गया जिससे पूरी टीम फंस गई। अत्यधिक ठंड के कारण जलस्रोत जम चुके थे, जिससे पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई। सोनिया ने बताया कि उन्हें प्यास लगने पर बर्फ खाकर ही अपनी प्यास बुझानी पड़ी। 14 घंटे तक वे बिना पानी के रहीं।
इस कठिन यात्रा के दौरान सोनिया ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से अपने परिजनों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उनके जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण लम्हों में से एक था।
सोनिया का खेलों में भी गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने ग्वालियर की एक अकैडमी से हॉकी का प्रशिक्षण लिया और छह नेशनल लेवल हॉकी मैचों में गोलकीपर के रूप में हिस्सा लिया।
अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें newspadhlo.com