झाँसी: नौकरानी का करोड़ों की सम्पत्ति पर अवैध कब्जे का प्रयास

झाँसी सम्पत्ति विवाद

झाँसी में करोड़ों की सम्पत्ति पर कब्जे का प्रयास, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

झाँसी: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी नजीर अहमद ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी पारिवारिक सम्पत्ति पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। नजीर अहमद के अनुसार, उनके भाई तौकीद अहमद ने लगभग 6 वर्ष पूर्व झाँसी के राजगढ़ सहित कई अन्य स्थानों पर सम्पत्ति खरीदी थी। इस दौरान उन्होंने अपने घर के कार्यों के लिए एक नौकरानी को काम पर रखा था।

कुछ समय पहले तौकीद अहमद का निधन हो गया। इसके बाद परिवार को जानकारी मिली कि उक्त नौकरानी ने फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया है और सम्पत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है।

नजीर अहमद ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और अपने भाई की सम्पत्ति को बचाने के लिए कानूनी कार्यवाही की माँग की है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है, और जल्द ही इस विवाद पर उचित कार्यवाही होने की उम्मीद है।

👉 ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link