झांसी मंडल के 18 ग्रामीण मार्गों पर मिलेंगी रोडवेज की मिनी बस सेवाएं

झांसी मंडल रोडवेज मिनी बस परमिट

झांसी मंडल रोडवेज मिनी बस परमिट

झांसी मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगी मिनी रोडवेज बसें, 18 रूटों पर मिला परमिट

झांसी। झांसी, ललितपुर और उरई के कई ग्रामीण क्षेत्रों को अब रोडवेज की बस सेवा का लाभ मिलने वाला है। अभी तक इन क्षेत्रों में यातायात की सुविधा सीमित थी, लेकिन अब आरटीए (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) की बैठक में 18 विभिन्न रूटों पर 29 मिनी बसों के संचालन के लिए परमिट देने का अनुमोदन कर दिया गया है।

इन बस सेवाओं को खासतौर पर उन इलाकों में शुरू किया जाएगा, जहाँ अब तक सार्वजनिक परिवहन नहीं पहुंच पाया था। यह फैसला महाकुंभ के रिटर्न गिफ्ट के रूप में झांसी मंडल को मिला है, जिससे यहां की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

इन रूटों पर चलेंगी मिनी बसें:

  • उरई – शेरगढ़ घाट (जालौन, मदारीपुर होते हुए)

  • चिरगांव – कोटरा (रामनगर, गुरसराय होते हुए)

  • तालबेहट – ललितपुर (बांसी होते हुए)

  • माताटीला – ललितपुर (तालबेहट, बांसी होते हुए)

  • किसालवास – ललितपुर (नरौरा, जखौरा, सिरसी होते हुए)

  • ललितपुर – कठवर (पाचौनी, देवरान, बार होते हुए)

  • सौजना – ललितपुर (महरौनी होते हुए)

  • कैलगुव – हँसार (भरौनी, चंदौली, धनगौल होते हुए)

  • तालबेहट – गुमनाघाट (पूराकलाँ होते हुए)

  • तालबेहट – बबीना (बिरधा, सुकुवा-दुकुवा होते हुए)

  • बुधवार – खिरिया छतारा (गइयाघाट होते हुए)

  • नौहरकला – डोंगराकला (सैरों, मनगुवा होते हुए)

  • दैलवारा – ललितपुर (बंगरिया होते हुए)

  • बानपुर – राजघाट (बार, बांसी, ललितपुर होते हुए)

  • ललितपुर – देवगढ़ (जाखलीन, धौर्रा होते हुए)

  • उरई – आटा (सिकरी, रहमानपुर होते हुए)

  • उरई – गिरवासा (कोंच, नदीगांव होते हुए)

  • ललितपुर – सुकुवा दुकुवा (सिरसी, जखौरा होते हुए)

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के झांसी क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि इन छोटे मार्गों पर अब तक कोई नियमित यातायात साधन नहीं था। मिनी बसों के चलने से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों की आवाजाही सुगम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link