June 27, 2025 8:17 am

झाँसी : 26 सेवाओं के लिए आरटीओ आने की नहीं जरूरत, 22 सेवाएं जल्द हो जाएंगी शुरू

झाँसी न्यूज़

झाँसी : परिवहन विभाग से जुड़ी 58 सेवाओं को घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध कराने के आदेश के बाद विभाग ने 26 सेवाओं को शुरू कर दिया है, तो वहीं 22 सेवाएं 2-3 दिन में शुरू हो जाएंगी। इस प्रकार से 48 तरह के कामों के लिए लोगों को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने बताया कि वाहन पोर्टल की कई सुविधाएं फेसलेस आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से चल रही हैं। इसमें वाहनों के अस्थाई व स्थाई पंजीयन, परमिट पंजीयन, पता बदलने, अगर गाड़ी पर लोन है, तो उसको चढ़ाने और काटने, डुप्लीकेट पंजीयन प्रमाण-पत्र, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाण-पत्र, | मोबाइल फोन नम्बर अपडेट, विशेष परमिट, डुप्टलीकेट परमिट, ऑल इण्डिया टूरिस्ट परमिट और उसका अधिकार पत्र, नैशनल परमिट और उसका अधिकार पत्र की सेवाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही वाहन | पोर्टल पर लाइसन्स सम्बन्धी सेवाएं दी जा रही हैं। इसमें अस्थाई लाइसन्स, पता चेंज करना, डुप्लीकेट लाइसन्स, लाइसन्स का विवरण, पुराने लाइसन्स से नया बनवाना चल रही हैं। इसके साथ ही 22 सेवाओं को 2 से 3 दिन के अन्दर चालू कर दिया जाएगा। शेष 10 सेवाओं को बाद में शुरू किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Realted News

Gold and Silver price

Share Market

Copy link